पाली: गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खोड़ के निकट निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल
गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खोड़ से नाडोल जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार निजी सवारी से भरी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे खोड़ निवासी दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पाली के बांगड़ अस्पताल से उपचार के लिए जोधपुर भेजा हे । घटना की गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने जांच प्रारंभ की है ।