बेगूसराय: 11 अगस्त को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
11 अगस्त को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक संपन्न होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा . परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही.