बेगूसराय: बेगूसराय मेयर पिंकी देवी ने पटना में नगर विकास मंत्री से की मुलाकात, सोंपा मांगपत्र
बेगूसराय मेयर पिंकी देवी ने पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने तीन सूत्री मांग पत्र सोंपा. इस दौरान मेयर पिंकी देवी ने कहा कि वर्तमान में बेगूसराय में सीवरेज कार्य पूर्व के नगर परिषद क्षेत्र परिसीमन अंतर्गत ही कराया गया. जिसके अंतर्गत नगर निगम के मात्र 23 वाडा के लोग ही लाभान्वित होंगे.