बेगूसराय: GD कॉलेज में ABVP कार्यकर्ताओं ने नामांकन में धांधली को लेकर निकाला आक्रोश मार्च, कुलपति का फुका पुतला
जीडी कॉलेज में एवीभीपी के द्वारा नामांकन में हो रहे धांधली के विरोध में कॉलेज कैंपस में आक्रोश मार्च निकाला गया. इस दौरान कुलपति का पुतला दहन किया गया. आक्रोश मार्च का नेतृत्व जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद झा ने किया. नगर मंत्री अजीत कुमार एवं प्रहलाद झा ने बताया की नामांकन में बेगूसराय के छात्र-छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.