बेगूसराय: DM के निर्देश पर सदर SDO ने नौलखा मंदिर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ राजीव कुमार ने नौलखा मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान नौलखा मंदिर का अतिक्रमित जमीन, मंदिर के सौंदर्यीकरण आदि का निरीक्षण किया. एसडीओ ने कहा कि नौलखा मंदिर का सर्वांगीण विकास हो सके इसको लेकर काम किया जायेगा. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर समेत अन्य मौजूद थे.