खंडवा: हंडियाखेड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद जल्द राहत का भरोसा
खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंडियाखेड़ा में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक छाया मोरै ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ एसडीएम श्री सिंगई सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। आगजनी की इस घटना में करीब बीस परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि कई मकान, दुकानें और घरेलू सामान