सैदपुर: औड़िहार जंक्शन पर अचानक चलने से ट्रेन के नीचे आए दादा-पोता, गंभीर हालत में रेफर, छुट्टी मनाने जा रहे थे घर
औड़िहार जंक्शन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन चल देने से वयोवृद्ध और उनका पोता ट्रेन के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, जिसके बाद दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ से उन्हें रेफर कर दिया गया।