पटेरा: ग्राम मगरा में घर में काम करते समय युवक को सांप ने काटा, सिविल अस्पताल में इलाज जारी
Patera, Damoh | Oct 1, 2026 ग्राम मगरा निवासी 24 वर्षीय राजकुमार पिता कल्याण को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया,सांप के काटने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।परिजनों के अनुसार घटना के बाद राजकुमार की हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल लाया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है।