पीरो शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से लंबित ओझवलिया–बचरी फाल बाईपास सड़क परियोजना पर आखिरकार काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर तेजी दिखाते हुए शनिवार को सड़क के सीमांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। अंचलाधिकारी लखेंद्र कुमार की देखरेख में राजस्व कर्मियों, आरसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर, अंचल अमीन और संबंधित वार्ड पार्षद की मौजूद