मेरठ: मेरठ में स्मार्ट मीटर की ‘अर्थी’, व्यापारियों ने निकाली शव यात्रा, ऊर्जा भवन के सामने जलाया पुतला हटाने की मांग
Meerut, Meerut | Apr 23, 2026 मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। ऊर्जा भवन के सामने आक्रोशित व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के पुतले को आग के हवाले कर दिया।