वारासिवनी: विश्वकर्मा समाज ने मंदिर व सामाजिक भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक विवेक पटेल को सौंपा ज्ञापन , रही मांग
विश्वकर्मा आदर्श लोहार समाज के पदाधिकारियों ने ग्राम सिकंदरा में मंदिर एवं सामाजिक भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल को ज्ञापन सौंपा। समाज ने बताया कि स्वयं का भवन न होने से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम किराए के भवनों में आयोजित करने पड़ते हैं। विधायक ने समाज को आश्वस्त किया कि भूमि चिन्हित होने के बाद शीघ्र भवन निर्माण कराया जाएगा।