मंझनपुर: गौहर अली का पूरा के3 खंडर में मिली मासूम बच्ची की मौत मामले में एसपी ने बताया, खुलासे के लिए टीमों का हुआ गठन
कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव के मजरा गौहर अली का पूरा गांव के पास खंडर में एक मासूम बच्ची का शव मंगलवार की शाम को मिला था। इस मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामले में पहले से गुमशुदगी दर्ज थी। और कल शाम को शव मिलने की सूचना मिली थी शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है।