पवित्र नगरी अमरकंटक में नगर परिषद ने अमानक स्तर की प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग पर बुधवार को 3.30 बजे विशेष कार्यवाही की गई। दल ने बाजार क्षेत्र में दबिश देकर पॉलिथीन जप्त की और संबंधित दुकानदारों पर चालान जारी किए।साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के मद्देनज़र प्लास्टिक थैलियों का उपयोग तत्काल बंद करने की समझाइश दी गई।