चौथम: तालिबानी सजा: पेड़ से बांधकर नाबालिग दलित लड़की की पिटाई, वीडियो वायरल, चौथम थाने में मामला दर्ज
चौथम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की को पेड़ में बांधकर तालिबानी सजा दी गई। गांव के असमाजिक तत्वों ने मूरकट्टा का आरोप लगाकर लड़की को पहले पेड़ में रस्सी से पूरी तरह से बांध दिया। फिर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।