बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में घर के पास से नाबालिग छात्रा के अपहरण पर एसपी से कार्रवाई की मांग
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिपलोद गांव से एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार 13 वर्षीय 8वीं कक्षा कि छात्रा है, 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से पास की दुकान पर जाने के लिए निकली थी,लेकिन वापस नहीं लौटी।परिजनों का आरोप है कि घर से थोड़ी दूरी पर चार युवक दो बाइक पर आए और जबरन छात्रा को उठाकर ले गए।