गोरखपुर: एकला बाजार स्थित चंद्रा हॉस्पिटल पर गलत इलाज करके अपंग बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
करिश्मा नाम की एक अपाहिज लड़की वह उसके परिवार के लोगों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एकला बाजार स्थित चंद्रा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की माने तो गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से वह अपाहिज हो गई। इस मामले में आज सिटी मजिस्ट्रेट ने उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।