छिबरामऊ: काली नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला, परिवार में मचा कोहराम, दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक
छिबरामऊ के गुरसहायगंज के काली नदी में डूबे किशोर का मिला शव। पास के गांव डुंडवाबुजुर्ग निवासी सलमान ने घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर खोजा शव। एसडीआरएफ की टीम भी रेसक्यू करने सुबह पहुंची पट्टिया गांव। बुधवार शाम काली नदी में 12 वर्षीय देवा के साथ डूबा था खांड़ेदेवर निवासी 17 वर्षीय किशोर सत्यम। पुलिस ने शव कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।