निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी सफलता: निंबाहेड़ा में लग्जरी कार से 40 किलो अफीम का डोडा-चूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि निंबाहेड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने आकस्मिक नाकाबंदी कर लग्जरी कार रोकी। कार में सवार तीन युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी में 2 प्लास्टिक कट्टों में कुल 40 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी महावीर, दिलखुश और हेमराज