विदिशा नगर: रीवा: जैन साध्वियों की मृत्यु पर जैन महिला मंडल ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के साथ निकाला मौन कैंडल मार्च
रविवार की रात 9 बजे माधवगंज से मेन रोड होते हुए नीमताल गांधी चौक तक हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष एकत्रित होकर हाथों में मोबाइल की रोशनी और मोमबत्ती लेकर चल रहे थे। सभी लोग जैन महिला मंडल द्वारा आयोजित मौन कैंडल मार्च में शामिल हुए थे। जैन समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी इसमें शामिल थे। नीमताल पर श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही की मांग की गई।