महाराजगंज: बछरावां में लाखों रुपए के सौंदर्यीकरण के बावजूद रेलवे स्टेशन की विद्युत व्यवस्था बदहाल, यात्रियों ने दी प्रतिक्रियाएं
31 मई रविवार की देर शाम 7:30 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन का नजारा देखने को मिला। अंधेरे से कायम स्टेशन मे लोग भीषण गर्मी से बेहाल तथा अंधेरे से परेशान दिखे। यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीते कई घंटे से विद्युत व्यवस्था बाधित है। अंधेरे के साथ-साथ भीषण गर्मी भी है। स्टेशन तो बहुत ही अच्छा बना हुआ है, परंतु विद्युत व्यवस्था बदहाल दिखाई पड़ रही है।