बरेली: बरेली में लाउडस्पीकरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 5 बजे से चली चेकिंग, 9 लाउडस्पीकर उतरवाए, 98 की आवाज कराई कम
बरेली में एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में शनिवार को जनपदभर में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान 548 स्थानों पर चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर थाना शेरगढ़ और हाफिजगंज क्षेत्र में कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि 98 लाउड