गुमला: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक का हाथ-पैर टूटा
Gumla, Gumla | Apr 28, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा अंबा टोली गांव के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बघिमा अंबा टोली निवासी 20 वर्षीय मनीष केरकेट्टा और 25 वर्षीय दीपक कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मनीष का एक हाथ और एक पैर टूट गया है तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है।