सहारनपुर: नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दिव्यांग मां ने SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी इलाके से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को दिव्यांग मां ने एसएसपी से शिकायत कर बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर से एक युवक के साथ चली गई।