आगामी बकरीद पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिटी टू एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सभी संबंधित थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।