तुलसीपुर: भंवरिया मोड पर ई-रिक्शा को डीसीएम चालक ने मारी ठोकर, 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, विधायक ने मरीजों से की मुलाकात
भंवरिया मोड पर ई रिक्शा को डीसीएम चालक ने ठोकर मार दी, ई रिक्शा में बैठे 5 लोग घायल हो गए, घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिसमे 2 लड़कियों का पैर फैक्चर हो गया है गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने मरीजो से मुलाकात की