पलामू जिले के सतबरवा थाना दुलसुलमा में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग के कारण पवन सिंह की हत्या की गई थी। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उदभेदन करते हुए आरोपी दुलसुलमा निवासी मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया।