राजनगर: खजुराहो में टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की बैठक, विधायक अरविंद पटेरिया से क्लासरूम और अतिथि गृह की मांग की गई
खजुराहो के होटल सिद्धार्थ में स्वामी प्रणवानंद टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित इस बैठक में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी भी उपस्थित रहे।