भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति मीणा ने नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिला और विकासखंड बकस्वाहा के कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 29 अक्टूबर दोपहर करीब 4:00 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल और सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।