गोरखपुर: शादी समारोह में युवक की पीटकर हत्या, DJ पर गाना बजाने और लेग पीस न मिलने से हुआ बवाल: मैरिज हॉल संचालिका ने दी जानकारी
शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं।पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया।फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।मारपीट और पत्थरबाजी में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई।