अशोकनगर के अथाईखेड़ा के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव उसी मार्ग से गुजर रहे थे। घायलों को तड़पते देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मदद के लिए आगे आए। सड़क पर पड़े घायलों की हालत बेहद गंभीर थी।