धार: नौगांव थाना क्षेत्र के बड़ा उमरिया गांव में पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
नौगांव थाना अंतर्गत बड़ा उमरिया गांव के फाटे के आगे पिकअप वाहन ने बाइक स्वरों को मारी टक्कर दो युवक हुए गंभीर घायल। नौगांव पुलिस ने बुधवार शाम 6:00 बजे किया मामला दर्ज नौगांव पुलिस ने जानकारी देते बताया कि पिकअप क्रमांक एमपी 09 gh 2893 का चालक अपने पिकअप वाहन को तेज गति से चला कर लाया और बाइक सवार उदय सिंह व मनोज को जोरदार टक्कर मार दी।