रामपुर: थाना टांडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत, चार लोग घायल
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के उत्तराखंड के बाजपुर निवासी गुन्नू और उसका दोस्त रिंकू अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर एक बजे के आसपास गांव मोहनपुरा के पास अचानक उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसी दौरान, पीछे से आ रही एक ओर बाइक भी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में जा घुसी। इस बाइक पर मुरादाबाद निवासी मुबीन अपनी पत्नी और 6 साल के बेटे के साथ सवार थे।