तिर्वा: तिर्वा में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आए युवक को चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, ग्रामीणों ने कोतवाली में किया हंगामा
Tirwa, Kannauj | Apr 7, 2026 मामला कन्नौज जिले की कोतवाली तिर्वा क्षेत्र का।मां त्रिपुर सुंदरी अन्नपूर्णा मंदिर में मुंडन संस्कार कार्यकम में ग्रामीणों के साथ आए एक युवक को पुलिस ने चोरी के मामले मे पकड़ा तो ग्रामीणों के हुजूम ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि जिस युवक को पकड़ा गया है उस पर मंदिर में एक महिला के समान की चोरी का आरोप है।