खैरथल: खैरथल जिले में 25 जून को 7 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
खैरथल जिला कलेक्टर ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। 25 जून को किशनगढ़ बास उपखंड की ग्राम पंचायत भ्रसंगपुर के अटल सेवा केंद्र, कोटकासिम की ग्राम पंचायत कतोपुर एवं झाड़का के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित किए जाएंगे।