मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
क्षेत्र के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन किए। इस मौके पर बालाजी को 56 भोग लगाया गया व महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूर्व विधायक व ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश मीणा द्वारा बालाजी की पुजा अर्चना की गई। इस मौके पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर पहलवानों द्वारा शास्त्र कला का प्रदर्शन के साथ हेरतअंगेज करतब दिखाएं।