जबलपुर: धनवंतरी नगर: होटल में मिली महिला की लाश, हाथ पर 'सोनू' नाम का टैटू, मौके पर पहुंचे सीएसपी सहित अन्य अधिकारी!
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र धनवंतरी चौक स्थित एक होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने महिला को बिना वैध पहचान पत्र (आईडी) के कमरा उपलब्ध कराया था, जिसके बाद पुलिस होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार,