गाज़ीपुर: जखनिया तहसील में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, भ्रष्टाचार और लापता अधिवक्ता मामले पर प्रशासन को दी चेतावनी
गाजीपुर के जखनिया तहसील बार एसोसिएशन की एक अहम बैठक में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार और लापता अधिवक्ता के मामले को लेकर प्रशासन पर तीखा सवाल खड़ा किया है।अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।दरअसल गाजीपुर के जखनिया तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदुलार राम के नेतृत्व में अधिवक्ता हाल में एक महत्वपूर्ण बैठक की।