सूरजपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर शिवनंदनपुर मंडल में ध्वजारोहण किया गया, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
सोमवार दोपहर 1 बजे शिवनंदनपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला अध्यक्ष मुरली सोनी और पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की ।