शाहजहांपुर: भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी डंडे समेत गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर।थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए सगे भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त आनन्द उर्फ जानकी को आलाकत्ल डंडे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में उसने शराब के नशे में अपने भाई पप्पू के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी