नानपारा: आलिया बुलबुल गांव में धान की रोपाई करते समय किसान पर बंदर ने किया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
रिसिया थाना क्षेत्र के आलिया बुलबुल ग्राम में रविवार दोपहर धान की रोपाई कर रहे एक किसान पर बन्दर ने हमला कर दिया। हमले में किसान मकबूल अहमद के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मकबूल अहमद अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।