अजमेर: अजमेर के गुलाब बाड़ी में ‘सांड देवता’ का नाइट विजिट, पलंग पर कब्जा कर किया आराम
Ajmer, Ajmer | Apr 4, 2026 अजमेर के गुलाब बाड़ी में ‘सांड देवता’ का नाइट विजिट, पलंग पर कब्जा कर किया आराम। अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक आवारा सांड ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए सीधे एक मकान में एंट्री मार दी। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब सांड प्रेमचंद के घर में घुस गया और मानो मेहमान बनकर सीधे कमरे में पहुंचकर पलंग पर चढ़ गया।