बिसवां: टड़ई नहर पुल पर एक ओवरलोड डाला पलट गया, जिससे सड़क जाम से लोग परेशान रहे
Biswan, Sitapur | Mar 29, 2026 टड़ई नहर पुल पर रविवार को एक ओवरलोड डाला अचानक पलट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। डाला पलटने के कारण सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया संकरी होने के चलते भारी वाहनों को निकलने में अक्सर दिक्कत होती है। इसी वजह से ओवरलोड डाला संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।