बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी लवकुश ने पारिवारिक तनाव के चलते विषैला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर वह थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने तत्काल उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।