नावकोठी: नावकोठी में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने कराया नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़
नावकोठी प्रखंड कार्यालय में पैक्स के चुनाव को लेकर बुधवार को पांच उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाची अधिकारी राहुल रंजन में बताया कि समसा से दो उम्मीदवार अशोक महतो और राजकुमार महतो,विष्णुपुर से मनोहर महतो पहसारा पूर्वी से एक उम्मीदवार दिलीप महतो तथा पहसारा पश्चिम से रणवीर कुमार ने पर्चा दाखिल किया।