लखीसराय: डीएम कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन
जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर 2:20 पर सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 6 फरवरी को लखीसराय आ रहे हैं। सीएम के लिए थ्री लेयर की सिक्योरिटी तैयार की गई है।