औरैया: मोहल्ला मदार दरवाजा के युवक ने एक व्यक्ति पर फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी निरंजन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गत दिवस अपने मोहल्ले में था मगर एक व्यक्ति द्वारा उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। जबकि जिसके द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है वह एक अपराधी प्रवत्ति का व्यक्ति है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।