अनूपपुर: हाथियों का दल दो हिस्सों में बंटा, जैतहरी-अनूपपुर में बढ़ी हलचल
जिले में पांच हाथियों के विचरण की सूचना सामने आई है। इनमें से चार हाथियों का दल जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट अंतर्गत कुकुरगोंड़ा–पड़रिया के बीच आमापानी व इंदराडोंगरी जंगल क्षेत्र में विचरण व विश्राम कर रहा है। वहीं एक दंतैल हाथी अनूपपुर वन परिक्षेत्र के पोंडी बीट के आसपास सक्रिय है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने