बुंदेलखंड की प्यास बुझाने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना अब फुल एक्शन मोड में है! आज दिन शनिवार दिनाँक 20 दिसम्बर को शाम 5 बजे दिल्ली से सीधे जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव बरियारपुर डैम की लहरों के बीच जा पहुंचे। साहब ने केवल बांध ही नहीं देखा, बल्कि अधिकारियों की 'क्लास' भी ली।