मढ़ौरा: भावलपुर में बहु से मारपीट का आरोप,सास - ससुर समेत चार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
Marhaura, Saran | Jun 30, 2026 थानाक्षेत्र के भावलपुर में मामुली बात को लेकर हुई मारपीट में पीड़िता बहु ने सास ससुर समेत चार लोगों को आरोपित किया है। मंगलवार की सुबह सात बजे पुलिस ने बताया कि भावलपुर निवासीसुधीर राम की पत्नी संजू देवी के आवेदन पर मारपीट मामले में पीड़िता की सास उर्मिला देवी ,ससुर वीरेन्द्र राम समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।