पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को 11:30 अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत भवन परिसर में मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए।